बागपत: एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बागपत पुलिस लाइन स्थित डायल 112 कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार की सुबह करीब दस बजकर 45 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने पुलिस लाइन बागपत स्थित डायल 112 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अभिलेखों के रखरखाव, शिकायतो के निस्तारण तथा पुलिस सेवा की गुणवत्ता का जायजा लिया।