मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ₹50,000 के इनामिया गैंगेस्टर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । 50 हजार रुपये के इनामिया वांछित गैंगेस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी अंतरप्रांतीय गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो अवैध शराब तस्करी सहित कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह हरियाणा से बिहार तक अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता था ।