औरैया: विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत दौलतपुर में जल भराव एवं गंदगी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
विकासखंड भाग्य नगर की ग्राम पंचायत दौलतपुर में जल भराव एवं गंदगी की समस्या से वर्तमान में लोग जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते पानी न आने के कारण लोगों में काफी आक्रोश भी नजर आ रहा है। रविवार को दोपहर 3 बजे जब वहां पर जाकर जानकारी हासिल की गई तो ग्रामीणों ने बताया यहां पर न तो सफाई कर्मी आता है और न ही जल निकासी की कोई भी समुचित व्यवस्था है।