औरैया: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए के राय ने व्यापारियों के साथ बैठक में कहा, अपने प्रतिष्ठान पर बनाएं 'नॉट फॉर सेल' का काउंटर
रविवार को खाद्य सुरक्षा के अधिकारी ए के राय ने कहा कि वह लोग अपने प्रतिष्ठानों की साफ सफाई रखें। जिस प्रकार से वह अपने घर को साफ रखते हैं उसी प्रकार से अपने प्रतिष्ठान को भी साफ रखें। बताया कि अपनी दुकान पर नोट फॉर सेल का एक अलग से बॉक्स बनाएं जिसमें जो चीज एक्सपायर हो चुकी हैं उन्हें संबंधित स्थान पर रख दें जिससे कि आने वाला उपभोक्ता उसका उपयोग न कर सके।