औरैया: अयाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत असेवट निवासी सपा छात्र सभा के प्रवक्ता योगेश सिंह को सीएम के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार किया
बबाइन चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने शनिवार रात करीब 11 बजे से रविवार दोपहर डेढ़ बजे तक असेवटा निवासी चौधरी योगेश सिंह प्रवक्ता समाजवादी पार्टी छात्र सभा को नजर बंद कर दिया। चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ औरैया दौरे पर आए थे। उनके आगमन पर सपा कार्यकर्ता योगेश चौधरी की ओर से काले झंडे दिखाने व पुतला फूंकने की आशंका थी।