बदायूं: उझानी में गैस गोदाम के पास रोडवेज बस और सिलेंडर भरे टेंपो चालक के बीच हुई मारपीट, मौके पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस
Budaun, Budaun | Oct 10, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली मथुरा हाईवे पर स्थित गैस गोदाम के पास रोडवेज बस और सिलेंडर भरे टेंपो के चालक के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं दोनों वाहनों के चालकों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।