हटा: कुत्तो से बचने तिगरा गांव में घुसा घायल चीतल,वन विभाग को दी गई सूचना
Hatta, Damoh | Jun 19, 2026 हटा वनपरिक्षेत्र के तिगरा गांव में एक चीतल को कुत्तो के झुंड ने खदेड़ कर घायल कर दिया,कुत्तो से बचकर चीतल गांव में एक घर मे घुस गया घटना के दौरान ग्रामीणों ने चीतल की जान बचाई और वन विभाग अमले को मामले की सूचना दी जिसके बाद वन अमला मौके पर पँहुचा