गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में राजद का 30वें स्थापना दिवस पर नेताओं ने भरी हुंकार, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकलप
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को दोपहर 2 बजे गया शहर के गेवाल बीघा स्थित हरिदास सेमिनरी के आर्य गैलरी ऑडिटोरियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन राजद गया जिला अध्यक्ष निजाम मियां ने किया।