एसपी सिटी प्रमोद कुमार का हुआ स्थानांतरण, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई
देहरादून। जनपद देहरादून में पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनात प्रमोद कुमार का जनपद ऊधमसिंह नगर स्थानांतरण होने पर कैम्प कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने प्रमोद कुमार के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए आमजन की समस्याओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने प्रमोद कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमोद कुमार को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।