आरा: बालू कारोबारियों से अवैध वसूली करने के आरोप में फर्जी दारोगा को कोल्हारामपुर पेट्रोल पंप के समीप से किया गया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Apr 9, 2024 बड़हरा थाना पुलिस ने फर्जी दारोगा को अवैध वसूली करते गिरफ्तार किया। आरा अनुमंडल 2 के डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कई दिनों से व्यक्ति फर्जी दारोगा बन बालू कारोबारियों से अवैध उगाही करता था। गुप्त सूचना मिली कि वो फिर से उगाही कर रहा है जिसके बाद फर्जी वर्दी पहने एक गाड़ी के साथ उसे गिरफ्तार किया गया।