आरा: लौहर श्रीपाल गांव में मजाक के दौरान उपजे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, महिला समेत 10 लोग गंभीर रूप जख्मी
Arrah, Bhojpur | Apr 9, 2024 भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के लौहर श्रीपाल गांव में सोमवार की देर शाम मजाक के दौरान उपजे विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी ज़ख्मियों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में एक पक्ष से बड़हरा थाना क्षेत्र के हैं।