आरा: बकाया पैसे के विवाद में जेठवार के समीप चचेरे भाई ने युवक को पीटकर किया जख्मी,गोली मारने का लगाया गया आरोप
Arrah, Bhojpur | Apr 9, 2024 सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव के रहने वाले महेश सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार को हसनबजार ओपी क्षेत्र के जेठवार गांव के समीप पीटकर जख्मी कर दिया गया है। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक ने बताया कि अपने चचेरे भाई को छोड़ने उसके मामा के घर जेठवार गया था जहां उसने गोली मारकर जख्मी कर दिया। हालांकि गोली लगने की पुष्टि नही हुई है।