सदर: थाना पूरामुफ्ती पुलिस और एसओजी (SOG) नगर की संयुक्त टीम ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Jul 8, 2026
थाना पूरामुफ्ती पुलिस और एसओजी (SOG) नगर की संयुक्त टीम को मुखबिर के जरिए एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुद्ध डेयरी के सामने वाली गली में, बमरौली मोड़ के पास से दो वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा। यह दोनों अभियुक्त पूर्व से पंजीकृत मु0स0सं0 81/2026 (बी.एन.एस.) के तहत वांछित चल रहे थे।