गम्हरिया: प्रभु नारायण मेहता पांचवीं बार बने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
गम्हरिया में जदयू के प्रभु नारायण मेहता लगातार पांचवीं बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वहीं प्रभु नारायण मेहता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।