शाहजहांपुर: जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर किया निस्तारण
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को जनपद के विभिन्न थानों पर 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर जनता को राहत पहुँचाई। जलालाबाद थाने में तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से शिकायतों की सुनवाई की। अधि