जबलपुर: स्ट्रीट डॉग्स का आतंक जारी, 70 वर्षीय बुजुर्ग को 15 मिनट तक नोचा
संस्कारधानी जबलपुर में आवारा कुत्तों (स्ट्रीट डॉग्स) का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि अब सड़कों पर पैदल चलना भी जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। अभी एक सप्ताह पहले ही दो मासूम बहनों पर हुए जानलेवा हमले का घाव भरा भी नहीं था कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ गई। देवताल गढ़ा के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग जुगल किशोर सोनी जब किसी काम से पैदल त्रिपुरी चौक