समस्तीपुर: जिला न्यायालय में मारपीट एससी-एसटी एवं शराब मामले को लेकर सात लोगों ने किया आत्म समर्पण
जिले के विभिन्न इलाके के रहने वाले सात लोगों ने मारपीट एससी-एसटी एवं शराब मामले को लेकर सोमवार को जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश की बात कोर्ट पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद सभी लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।