समस्तीपुर: जिले में होने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर वाहनों के रूट में किया गया बदलाव यातायात डीएसपी ने जारी किया निर्देश
यातायात डीएसपी ने मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में वाहनों के रूट का बदलाव किया है। इसको लेकर एक निर्देश जारी किया गया है। दलसिंहसराय मुसरीघरारी सरायरंजन एवं ताजपुर से आने वाले वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। शहर में भी वाहनों के परिचालनों को मोहर्रम पर्व के दौरान रोका गया है।