पूसा: पूसा रोड में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति हुआ जख्मी
समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति जख्मी हो गया। स्थानीय लोग एवं पुलिस के मदद से जख्मी व्यक्ति को ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर लाया गया है। एंबुलेंस ड्राइवर रामकुमार ने बताया कि जख्मी व्यक्ति पूर्णिया के रहने वाले हैं। और उनके परिजनों को इस संबंध में सूचना दी गई है।