धामपुर: नहटौर में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण को पीपीपी मॉडल के तहत केबिनेट से मिली मंजूरी
सोमवार की सांय करीब 4:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर में जर्जर रोडवेज बस स्टैंड की हालत सुधरेगी। कैबिनेट की बैठक में फेज 2 के तहत नहटौर रोडवेज बस स्टैंड का पीपीपी मॉडल के तहत निर्माण के लिए मंजूरी मिल गई है।जिसको लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।प्रदेश में 49 रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण होगा।