मऊरानीपुर: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में किसान की खेत पर संदिग्ध मौत, परिजनों का दावा- बैंक और साहूकारों के कर्ज से था परेशान
मऊरानीपुर के ग्राम वीरा में 50 वर्षीय किसान लक्ष्मन कुशवाहा की खेत में मूंगफली की निंदाई के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि किसान सरकारी बैंक और साहूकारों के लाखों रुपये के कर्ज से परेशान था। सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच के बाद शासन स्तर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।