कानपुर: हिस्ट्रीशीटर व उसके गुर्गों द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एसीपी नौबस्ता ने दी जानकारी
एसीपी नौबस्ता ने गुरुवार 7 बजे बताया कि,सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें थाना बर्रा के हिस्ट्रीशीटर अमन वर्मा व उसके साथी अमन पांडे द्वारा एक युवक की पिटाई का उल्लेख है। उक्त संबंध में थाना या चौकी पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई, फिर भी घटना का संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। पीड़ित व आरोपियों की पहचान कर शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाएगी।