आरा: जमीरा गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साले को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल
Arrah, Bhojpur | Dec 5, 2024 शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में गुरुवार के शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जीजा-साला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा दोनो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में