बेरमो: तारमी कोल डम्प के पास CISF टीम ने छापेमारी कर 3.5 टन अवैध कोयला, बाइक और साइकिल जब्त की
Bermo, Bokaro | May 10, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के तारमी कोल डम्प के पास CISF टीम ने छापेमारी कर 3.5 टन अवैध कोयला एवं एक बाइक और एक साइकिल जब्त किया है।रविवार समय लगभग दो बजे बताया गया कि सीसीएल करगली के कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर माइंस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।