जलेसर: इशौली राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज के अध्यापकों और छात्रों ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
Jalesar, Etah | Jul 19, 2025 थाना क्षेत्र अवागढ़ के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इसौली में संचारी रोग नियंत्रक अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों से सुरक्षा एवं बचाव पर जनजागरूकता रैली का शनिवार सुबह आयोजन किया गया जागरूकता रैली में शिक्षिकाओं एवम विद्यार्थियों द्वारा गांवों में जाकर ग्रामीणों को संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी गई और उनसे बचाव के उपाय बताये गए।