जलेसर: जलेसर में GST विभाग के उत्पीड़न के खिलाफ व्यापारियों ने रविवार से हड़ताल की, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शुक्रवार को खत्म
Jalesar, Etah | Jul 18, 2025 जलेसर कस्बा में जीएसटी विभाग के उत्पीड़न के चलते घुंघरू व्यापारियों की बीते रविवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही थी इसके बाद शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आश्वासन के बाद समाप्त हो गई है, इस पूरे मामले पर व्यापारियों ने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कई ज्ञापन सौंपे गए थे इसके बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को संज्ञान लिया है।