बेल्थरा रोड: वेलेंटाइन डे से लापता किशोरी का अब तक नहीं लगा सुराग, मऊ निवासी युवक पर रसड़ा में दर्ज हुआ मुकदमा
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र की किशोरी के लापता होने के मामले में कई दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। किशोरी 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) से ही गायब है। परिजनों का आरोप है कि मऊ जनपद का एक युवक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले भागा। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर दी है। रसड़ा कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार की शाम 6 बजे बताया कि आ