बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदी महिला, हालत नाजुक बलिया: बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास तेज रफ्तार रत्नागिरी एक्सप्रेस से उतरने के प्रयास में एक महिला चलती ट्रेन से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस से तत्काल सीयर सीएचसी पहुंचाया।