बलिया: तुर्तीपार-भागलपुर पुल पर शुक्रवार भोर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवरिया से शादी समारोह से लौट रही एक कार पुल के लोहे के बैरियर से टकरा गई। हादसे के समय कार में 3 बच्चों सहित कुल 7 लोग सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के तुरंत बाद कार का एयरबैग खुल गया, जिससे सभी की जान बच गई। कार सवार सभी लोग बलिया जनपद के बांसडीह क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।