मड़ियाहू: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 42 मरीजों का हुआ उपचार
रामनगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गुतवान में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और विभिन्न बीमारियों की समय पर जांच सुनिश्चित करना रहा।