नरपतगंज: पोसदाहा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत पोसदाहा वार्ड संख्या 6 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षो से प्राथमिकी दर्ज करते हुए सात को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अरारिया भेज दिया।