तेघरा: तेघड़ा प्रखंड के रातगांव पंचायत में भाजपा नेता और पूर्व डीएसपी ने किया पादुका अर्पण कार्यक्रम आयोजित
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत रातगांव पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के नेता सह पूर्व डीएसपी सुनील कुंवर के नेतृत्व में दर्जनों स्कूली बच्चों के बीच पादुका अर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत जूते बांटे गए।इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।यह कार्यक्रम सोमवार को दिन के ग्यारह बजे आयोजित की गई।जहां उन्होंने बच्चों को संबोधित भी किया।