सिरौली गौसपुर: सिरौली गौसपुर क्षेत्र के ढेकवा माफी गांव में आग लगने से पांच परिवारों के मकान जल गए, पूर्व विधायक ने की मदद
सिरौली गौसपुर क्षेत्र के ढेकवा माफी गांव में गुरुवार को आग लगने से पांच परिवारों के मकान पूरी तरह जल गए थे।इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों के सामने खाने और रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई थी। रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे भाजपा के पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने परिवारों से मुलाकात की और उनकी मदद किया है।