प्रखंड के अरसली दक्षिणी स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाडीह में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय से कंप्यूटर, चार पीस मॉनिटर, दो सीपीयू, दो डेस्कटॉप, तीन कीपैड और चार पीस माउस सहित कई अन्य जरूरी उपकरणों को चुरा ले गए। सुबह विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी शिक्षकों को हुई। उसके बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच