शाहपुरा: चरगवां पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार, 314 पाव देशी शराब और एक एक्टिवा जब्त
चरगवां थाना पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण बर्मन निवासी ग्राम भीकमपुर के पास से 180 एमएल के 314 पाव देशी मसाला मंदिरा शराब कीमती 31,400 रुपये और एक एक्टिवा स्कूटी क्रमांक. एमपी 20 एसपी 9263 कीमती 20,000 रुपये जप्त की है। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 51,400 रुपये है।