स्याना: नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने 500 रोगियों का किया उपचार
Siyana, Bulandshahr | Apr 11, 2026
नगर के अंबेडकर पार्क परिसर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने नगर क्षेत्र के 500 रोगियों का उपचार किया। शनिवार को डॉक्टर बी आर अंबेडकर जन्म उत्सव समिति के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने 500 रोगियों का उपचार कर दवाइयों का भी वितरण किया। इस दौरान समिति कार्यकर्ता मौजूद रहे।