हाटा: पशु चिकित्सालय परिसर में वैकयार्ड पोल्ट्री योजनांतर्गत समूह की 15 अनुसूचित महिलाओं को 750 चूजे और दाना किया गया वितरित
हाटा विकास खंड के पशु चिकित्सालय परिसर में पशु पालन विभाग द्वारा वैकयार्ड पोल्ट्री योजना अंतर्गत समूह की 15 अनुसूचित महिलाओं को रोजगार सृजन के लिए विभाग द्वारा 750 नर और मादा चूजे एवं एक बोरी दाना वितरित किया गया।प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव और उप पशु चिकित्साधिकारी हाटा राजीव सक्सेना द्वारा यह वितरण किया गया।