शिवपुरी नगर: शिवपुरी: पुलिस आरक्षक पति से विवाद के बाद पत्नी ने मच्छर मारने वाली दवा पी, उठाया आत्मघाती कदम
शिवपुरी पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राहुल चौहान का अपनी 25 वर्षीय पत्नी नीतू चौहान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से नाराज होकर नीतू चौहान ने घर में रखी मच्छर मारने की ऑल आउट पी ली। घटना के बाद परिजनों ने दोपहर ढाई बजे उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस की महिला अधिकारी मौके पर पहुंची और नीतू चौहान के बयान दर्ज कर लिए है।