चांपा: देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त
जांजगीर-चांपा की सारागांव पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी शिवनारायण राठौर को सारागांव से ही गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि शिवनारायण राठौर, देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।