मथुरा: वृन्दावन में श्रद्धा के साथ मनाया गया भजन सम्राट बाबा रसिका पागल महाराज का वैराग्य दिवस, समाज ने अर्पित की भावांजलि
प्रसिद्ध भजन सम्राट बाबा रसिका पागल महाराज का वैराग्य दिवस रविवार दोपहर करीब 12 बजे गोधिलीपुरम स्थित रसिक धाम आश्रम पर श्रद्धा के साथ मनाया गया। बाबा मोहिनी शरण महाराज के सानिध्य में संतों ने केलिमाल पाठ, समाज गायन व संकीर्तन कर बाबा महाराज को भावांजलि अर्पित की। आयोजन में ताराचंद गोस्वामी व आसपास के जनपदों के भक्त व संतों ने उनके चित्र पर नमन कर शीश झुकाया।