होशंगाबाद नगर: पोस्ट ऑफिस घाट पर अमावस्या स्नान के दौरान डूबी 3 साल की बच्ची, SDRF जवानों ने सुरक्षित बचाया
शुक्रवार को दोपहर 2 बजे अमावस्या पर्व पर नर्मदापुरम के पोस्ट ऑफिस घाट स्नान करने के दौरान एक तीन साल की बच्ची को पानी में डूबने से एसडीआरएफ के जवानों ने सकुशल बचाया है। जानकारी के मुताबिक बैंक कॉलोनी, बाबई रोड निवासी शकुन अपनी 3 वर्षीय पुत्री आशी के साथ स्नान के लिए पोस्ट ऑफिस घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान बच्ची गहरे पानी मे डूबने लगी। जिसे बचाया गया।