प्रेमिका से शादी की मांग पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद युवक, युवती और उसके परिजनों को थाने बुलाकर बातचीत की गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।