गनाेड़ा: कालिका पाड़ा गांव में श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना की बैठक आयोजित
गनोड़ा तहसील क्षेत्र के कालिका का पाड़ा गांव मे मंगलवार सुबह 10 बजे श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना की बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 31 अक्टूबर पर भव्य वाहन रैली सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष में राजकीय अवकाश, टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी आरक्षण, सरदार पटेल कल्याण बोर्ड का गठन जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर बैठक संपन्न की गई।