चंदिया: ग्राम नरवार-25 अतिक्रमण रोकने पहुंचे वनकर्मियों पर जानलेवा हमला, सब्बल से मारपीट कर वाहन तोड़े मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Jul 11, 2026 उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र में अतिक्रमण रोकने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। जोगिन बीट के दो बीट प्रभारियों के साथ आरोपी ने सब्बल से मारपीट की, उनके वाहनों में तोड़फोड़ की और चौकी की चाबी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि वन विभाग ने भी अलग से वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है।