हुज़ूर: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर भोपाल आईआईएफएम में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस प्री-समिट इवेंट आयोजित
Huzur, Bhopal | May 22, 2026 अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आईआईएफएम में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस प्री-समिट इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। इस दौरान वन्य जीव संरक्षण और बिग कैट संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 बाइक और एक रेस्क्यू ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |