मंझनपुर: ABPM कार्यकर्ताओं ने उठाई दलित महापुरुषों की प्रतिमा लगाने की मांग, मंझनपुर में जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय पासी महासभा ने बुधवार को मंझनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर से जनपद के 11 प्रमुख चौराहे पर दलित महापुरुषों की प्रतिमा लगाए जाने की मांग उठाई है। संगठन के प्रदेश प्रभारी सहित जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा है।