मंझनपुर: टेंग़ाई के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा चालक समेत दो हुए गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई के पास एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया है। जिसमें चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा की कोखराज थाना क्षेत्र के शीतलपुर के रहने वाले दोनों युवक थे वह लेबरों को छोड़कर अपने घर जा रहे थे घायलों का इलाज मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।