पलिया: राज्यसभा में गूंजी लखीमपुर खीरी जिले की आवाज, तराई क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग की गई
नई दिल्ली स्थित संसद भवन में बजट सत्र के दौरान लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई गई। बहुजन समाज पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने सदन में कहा कि पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच जैसे तराई क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए केंद्रीय स्तर पर बड़ी संस्थाओं का अभाव है।