पलिया: संपत्ति विवाद में साजिश का आरोप, लखनऊ के अस्पताल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से मचा हड़कंप
पलिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंशीनगर फरसहिया गांव निवासी मनजिन्दर सिंह की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने पलिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि संपत्ति हड़पने की नीयत से साजिश रच कर उनके पुत्र को प्रताड़ित किया गया।जिसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था आरोप है ऑक्सीजन हटाकर की गई पीड़ित के पुत्र से मारपीट।