पलिया: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर राम जानकी इंटर कॉलेज में बच्चों को खिलाई गई दवा, स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ क्षेत्र स्थित राम जानकी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और युवाओं को कृमि नियंत्रक दवाएं खिलाई गईं। और उन्हें कृमि संक्रमण से होने वाले नुकसान व बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।